गोंडा के हकीकुल्लाह चौधरी लॉ कॉलेज को BCI मान्यता मिली,अब छात्रों को गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा मिलेगी, LLB कोर्स शुरू होगा
गोंडा के मनकापुर स्थित हकीकुल्लाह चौधरी कॉलेज ऑफ लॉ, घारीघाट को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से मान्यता मिल गई है। यह मान्यता कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे विधि शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे।इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक, प्राचार्य, निदेशक, शिक्षकगण और सभी स्टाफ सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की। कॉलेज के प्रबंधक श्री मो. कमाल चौधरी ने विश्वविद्यालय प्रशासन और BCI के प्रति आभार प्रकट किया।श्री चौधरी ने कहा कि यह मान्यता छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगी। कॉलेज के निदेशक श्री पी.के. सिंह ने बताया कि अब यहां एलएलबी (LLB) त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि यह मान्यता छात्रों को विधि क्षेत्र में उज्जवल भविष्य और करियर निर्माण का अवसर प्रदान करेगी।कॉलेज प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले समय में हकीकुल्लाह चौधरी लॉ कॉलेज न केवल गोंडा बल्कि पूरे प्रदेश में विधि शिक्षा का एक मजबूत केंद्र बनेगा।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 