सिम्मी ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ने किया मीटअप का आयोजन, गोंडा में चार जिलों के सोशल मीडिया क्रिएटर सम्मानित
गोंडा जिले के बभनजोत में सिम्मी ट्रेडिंग कॉरपोरेशन द्वारा एक क्रिएटर मीटअप का आयोजन किया गया। सोमवार को हुए इस कार्यक्रम में कई जिलों के सोशल मीडिया क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया।
मीटअप के आयोजक रामराज शर्मा ने बाहर से आए सभी क्रिएटर्स का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। गौरा विधायक के भाई पंकज पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने प्रमुख क्रिएटर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
आयोजक रामराज शर्मा ने बताया कि सिम्मी ट्रेडिंग कॉरपोरेशन की ओर से इस क्रिएटर मीट और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें चार जनपदों के मोहन यादव, सब्बू दादा, अनमोल पांडे, महेंद्र पटेल, पीयूष पांडे, सुहेल शाह, इमरान और हिमांशु ओझा सहित दर्जन भर सोशल मीडिया क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रामराज शर्मा, रामकुमार शर्मा, वंशराज शर्मा, चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार, राकेश सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, सलमान पटेल और माया भाई अमन ब्लॉगर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 