खोड़ारे पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन की जानकारी दी गई
गोंडा में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर खोड़ारे थाना क्षेत्र के राजदेई इंटर कॉलेज, आजाद नगर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम करना है।मिशन शक्ति टीम ने कॉलेज में छात्राओं और उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित किया। उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान 5.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे “मिशन शक्ति केंद्र” के बारे में भी बताया गया और इससे संबंधित पंपलेट वितरित किए गए।सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया। इनमें यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102 और एंबुलेंस सेवा 108 शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई।अभियान का मुख्य लक्ष्य छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध और एसिड अटैक जैसे अपराधों पर अंकुश लगाना है। टीम ने विद्यालय न जाने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए भी प्रेरित किया।

उपस्थित लोगों की समस्याओं को पूछते हुए फीडबैक फॉर्म भी भरवाए गए।इस मौके पर उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र शुक्ला, आरक्षी आदर्श वर्मा, महिला आरक्षी ऋतिका सिंह और महिला आरक्षी वंदना अग्निहोत्री मौजूद रहीं।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 