किसानों की खाद समस्या पर अपना दल एस का प्रतिनिधिमंडल: गोंडा डीएम को सौंपा मांग पत्र, जल्द समाधान का मिला आश्वासन
गोंडा में किसानों को खाद की कमी से जूझ रहे समस्याओं के समाधान के लिए अपना दल एस ने पहल की है। प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता मंच राम नरेश पटेल की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष राम दीन वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को सरदार पटेल की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने मांग पत्र के माध्यम से किसानों की खाद संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष किसान मंच राम चरन वर्मा, जिला महासचिव परशुराम वर्मा, जिला सचिव धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, मुकेश कुमार वर्मा, शीतला वर्मा और महिला मंच की जिला अध्यक्ष दिशा वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 

