एक तरफा प्यार में अंधा देवर बना हत्यारा, विधवा भाभी को उतारा मौत के घाट
खोड़ारे गोंडा। प्यार अंधा ही नहीं, हत्यारा भी होता है. इसकी बानगी खोड़ारे के बिछिया डांड गांव में देखने को मिली. जहां प्यार में अंधे हुये देवर ने अपनी विधवा भाभी का कुल्हाड़ी से गला काट कर मौत के घाट उतार दिया. फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गांव बिछिया डांड निवासी 43 वर्षीय विधवा आशा देवी चार बच्चों की मां थी. उसके परिवार में उसका देवर उस पर बुरी नज़र रखे हुये था. बृजलाल अपनी भाभी आशा से जबरन शादी करना चाहता था. जिसको लेकर वो उसका पीछा करता रहता था. आशा ने शादी से मना किया तो बृजलाल ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
मालूम हो कि 17 फरवरी को बिछिया डांड निवासी केसई उर्फ रामकेश खोड़ारे पुलिस को तहरीर के माध्य्म से सूचना दिया गया कि मेरी सगी भाभी आशा देवी पत्नी स्व0 नेब्बूलाल की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गयी है की। सूचना पर अज्ञात के खिलाफ खोड़ारे पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर थाना अध्यक्ष के द्वारा जांच पड़तालकिया जा रहा था। पूछताछ से ज्ञात हुआ कि मृतका आशा देवी पत्नी स्व0 नेब्बूलाल करीब 10 वर्षों से विधवा थी, प्रकाश में आये अभियुक्त बृजलाल पुत्र स्व0 पुदई निवासी बिछिया डांड द्वारा शादी करने के लिए दबाव बनाता था मृतका आशा देवी द्वारा मना करने पर काफी खुन्नश रखता था। जिससे दिनांक 15 फरवरी को मौका पाकर जंगल में लकड़ी बीन रही अपने भाभी आशा देवी को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या जैसी घटना की गयी है। विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त बृजलाल पुत्र स्व0 पुदई निवासी बिछिया डांड को बृहस्पतिवार को थाना अध्यक्ष प्रबोद कुमार उप निरीक्षक बिकाऊ प्रसाद, हेड कस्टेबल अरविंद कुमार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। थाना अध्यक्ष प्रबोद कुमार ने बताया कि बृजलाल अपनी भाभी का हमेशा शादी के लिए पीछा करता था और शादी ना करने पर बृजलाल ने आशा देवी की निर्मम हत्या की है. उन्होंने बताया कि आरोपी बृजलाल को गिरफ़्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 