डुमरियागंज: सपा कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई
अब्दुल मारूफ, डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)
डुमरियागंज। सपा कार्यालय पर सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सपा विधायक सैय्यदा ख़ातून ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के महान नेता थे। उन्होंने पूरे देश को एकसूत्र में जोड़ने का महान काम किया।

आज उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। इस अवसर पर मौजूद सभी सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पप्पू मलिक, ज़हीर मलिक, अरशद खान नगर पंचायत बढ़नी चाफा भावी प्रत्याशी फ़ुजैल अहमद, नजीब, इरफान मिर्ज़ा, हिसबुल्लाह प्रधान, अकबाल, बब्बू, बच्चाराम, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 