खोड़ारे। बेटे से मिलने लखनऊ जा रहा था पिता, मसकनवा में ट्रेन से उतरकर भटका, चौकी इंचार्ज ने बेटे से मिलवाया
अकबर अली खोड़ारे।
खोड़ारे गोंडा। बिहार से ट्रेन में बैठकर लखनऊ अपने बेटे से मिलने जा रहा 65 वर्षीय बुजुर्ग किसी कारण मसकनवा स्टेशन पर उतर कर भटक गए भटकते भटकते हुए गौरा चौकी बाजार पहुंच गए। जहां पर स्थानीय लोगों ने 65 वर्ष बुजुर्ग को देखकर उनसे बातचीत की तो उन्हें पता चला कि बुजुर्ग बिहार की भाषा में बात कर रहा है वहीं स्थानीय लोगों ने गौरा पुलिस चौकी के इंचार्ज अरुण कुमार राय को सूचना दी
सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज बुजुर्ग के पास पहुंच तो भीषण गर्मी में हाफ रहा था और चलने में भी असमर्थ था। जिसके बाद चौकी लाकर बुजुर्ग को पानी पिलाने के साथ खाना भी खिलाया। पूछताछ में बुजुर्ग अपना नाम व पता सही नहीं बता पा रहा था तलाशी लेने पर उसके पास आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड पर नाम शंभू मंडल पुत्र लखी मंडल उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम व पोस्ट सोंडीहा बभंगावा थाना बाराहट जिला बांका बिहार का था।

गौरा पुलिस चौकी के इंचार्ज अरुण कुमार राय ने बाराहट थाना प्रभारी से बात की तो पता चला कि इस इस व्यक्ति के परिजनों ने इनकी 2 दिन पहले गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सूचना मिलने के बाद थाना बाराहट के प्रभारी ने परिजनों को सूचना दी सूचना पाकर बुजुर्ग का बेटा प्रदीप मंडल पुत्र शंभू मंडल निवासी इंदिरा नगर लखनऊ में रहता है गोंडा जिले के थाना खोडारे क्षेत्र अंतर्गत गौरा पुलिस चौकी पहुंच कर अपने पिता को देखकर रोने लगा और गौरा पुलिस चौकी के इंचार्ज सहित सभी पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया। प्रदीप मंडल अपने पिता शंभू मंडल को खुशी-खुशी साथ लेकर घर को रवाना हुआ
इस बाबत चौकी इंचार्ज अरुण कुमार राय ने बताया कि मंगलवार को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति भटकते हुए गौरा चौकी बाजार में आ गया था जोकि बाराहट थाना जिला बांका बिहार का निवासी था। बाराहट थाना को सूचना दिया गया था। आज उसके बेटे प्रदीप मांडल को 65 वर्षीय बुजुर्ग संभू मंडल को सुपुर्द कर दिया गया है

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 