मनकापुर। टैंकर ने छात्रा को रौंदा हुई मौत, स्कूल से जा रही थी घर, चालक फरार
मोहम्मद इरफान मनकापुर।
मनकापुर गोंडा । स्कूल से घर जाते समय छात्रा को टैंकर चालक ने रौंद दिया । जिससे छात्रा की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश हो गया ।वहां के स्थानीय लोगों ने टैंकर का शीशा तोड़ दिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव वाहन को कब्जे में ले लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोगापुर के मजरे नंद गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र रामलाल की 5 वर्षीय पुत्री कुमारी दर्शिका प्राथमिक विद्यालय बीरपुर स्कूल पढ़ने के बाद अपने घर जा रही थी। कि जिला मुख्यालय से वापस आ रही तेल से भरा टैंकर चालक ने छात्रा को दिया। जिससे छात्रा की घटनास्थल पर मौत हो गई और गुस्साए लोगों ने टैंकर के तोड़फोड़ किया घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टैंकर और शव को कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल में जुट गई घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया टैंकर को पुलिस ने कोतवाली में ले आई ।

शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया मृतका के पिता साकेत के गुंजन 11 वर्ष, विजय कुमार 8 वर्ष, मृतका दर्शिका 5 वर्ष, अंशिका 3 वर्ष ,चार बच्चे थे। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि टैंकर चालक की खोज की जा रही है और मृतका के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया जाएगा।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 