Mankapur news: दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार
दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
मनकापुर ब्यूरो रिपोर्ट।
दिनांक 03.12.2021 को थाना मनकापुर पर दहेज हत्या से सम्बन्धित मु0अ0सं0-358/21, धारा 498ए, 323, 506, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0एक्ट पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्तगणो की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु तीन टीमों का गठन किया गया था। जिसमें क्षेत्राधिकारी मनकापुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटना से सम्बन्धित अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ सोनू (मृतका का पति) को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी मनकापुर को प्रकरण में फारेंसिक व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना करते हुए घटना से सम्बन्धित अन्य अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये है। पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तारकर्ता टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है

गिरफ्तार अभियुक्त-
- धर्मेन्द्र उर्फ सोनू पुत्र फुलचन्द्र मिश्रा नि0 गायत्रीनगर कस्बा, मनकापुर थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
- मु0अ0सं0-358/21, धारा 498ए, 323, 506, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0एक्ट थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता-
प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार गौड़ मय टीम।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 