Mankapur news:संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी की बड़ी कार्रवाई, ग्राम देवरिया के पूर्व प्रधान के खिलाफ एफआइआर के आदेश व पीड़िता की तहरीर पर उसके बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने के आदेश
मनकापुर ब्यूरो रिपोर्ट।
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी की बड़ी कार्रवाई, ग्राम देवरिया के पूर्व प्रधान के खिलाफ एफआइआर के आदेश व पीड़िता की तहरीर पर उसके बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने के आदेश
मामला मनकापुर कोतवाली का है जहां संपूर्ण समाधान दिवस में एक पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया कि ग्राम देवरिया के पूर्व प्रधान द्वारा राम निवास वर्मा उर्फ ननकू वर्मा द्वारा उसका यौन शोषण किया गया और पूर्व प्रधान से उसे एक बेटा भी है। परंतु अब पूर्व प्रधान द्वारा उसको रखने से इनकार किया जा रहा है और प्रॉपर्टी में कोई हिस्सेदारी नहीं दी जा रही है।
मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा और जिलाधिकारी महोदय ने एसएचओ मनकापुर को प्रकरण में तत्काल एफआईआर दर्ज करने तथा बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने के आदेश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया डीएनए रिपोर्ट आने के बाद यदि बच्चा पूर्व प्रधान का ही निकलता है तो उसे नियमानुसार प्रॉपर्टी में हक दिलाया जाएगा।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 