गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा जिले के विधानसभा क्षेत्र गौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत ककरघटा के माजरा नौतनवा–नाऊ परवा संपर्क मार्ग के शिलान्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री प्रभात कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे, जिससे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस संपर्क मार्ग का निर्माण लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। करीब 2 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के बनने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। खासकर बरसात के समय होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी और ग्रामीणों को मुख्य सड़कों से बेहतर संपर्क स्थापित हो सकेगा। यह परियोजना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

अपने संबोधन में विधायक श्री प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मार्ग न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में प्रधान श्री श्याम नारायण वर्मा, जितेंद्र पांडे, विष्णु सिंह, सतीश मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, रामचंद्र वर्मा, संजय प्रसाद, राम तीरथ यादव, द्वारिका प्रसाद, विनोद वर्मा और भगवान दीन मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 