गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया
गोंडा जिले के बभनजोत विकास खंड स्थित मदरसा फैजुल उलूम कोल्ही गरीब में मंगलवार को कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए विदाई समारोह और अंक पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मदरसे के टॉपर्स विद्यार्थियों को पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन कारी इबादुर्रहमान के दुआइया कलाम के साथ हुआ।
इस समारोह में कक्षा 6 की उम्में हानी ने 94.21 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मदरसा में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, कक्षा 8 की नुसयबा इसरार ने 93.21 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 7 की हादिया हामिद 90.07 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना डॉक्टर अबरार नदवी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मदरसे से शिक्षा प्राप्त कर बच्चे आज देश और दुनिया में अपने कार्यों से गांव और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि उनका गांव इल्म और अदब (ज्ञान और शिष्टाचार) के लिए जाना जाता है, और सभी बच्चों की यह जिम्मेदारी है कि वे इस विरासत को संभाल कर रखें और आगे बढ़ाएं।
इस अवसर पर मौलाना अब्दुलकरीम साहब क़ासमी, ज़ैद, अब्दुलहनान, मोहम्मद अशफ़ाक, हैदर अली, मोहम्मद अख़्तर, अब्दुलबारी, निज़ामुद्दीन और इकरामुद्दीन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन
गोंडा: जन समस्याओं को लेकर सपा नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी 