Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गोंडा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान हुई जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरे को मौके पर ही दबोच लिया गया।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध बदमाश किसी वारदात की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने चौखड़िया पुल के पास गोपसराय मार्ग पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दद्दन कंकाली (26), निवासी शेखपुरा जफर, थाना रौनाही, जनपद अयोध्या गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका साथी फारूक पुत्र सूरत उर्फ नजीर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और 1.27 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह रकम चोरी की गई भैंसों को बेचकर इकट्ठा की गई थी।
थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी अपने गिरोह के साथ मिलकर गोंडा और बस्ती जिलों में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। दद्दन के खिलाफ आठ और फारूक के खिलाफ चार मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। हाल ही में पर्वती गांव में हुई तीन भैंसों की चोरी की घटना में भी इनकी संलिप्तता सामने आई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में सक्रिय पशु चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 