Gonda news: गौरा में 38 करोड़ से बनेगी 16KM लंबी सड़क: विधायक ने शिलान्यास किया
भव्य शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न, गौरा विधानसभा को मिली 38 करोड़ की बड़ी सौगात
सोमवार को गोंडा के गौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गौरा पांडे, परसा तिवारी, घारीघाट, अल्लीपुर एवं गिन्नी नगर मार्ग के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विधायक ने विधि-विधान एवं पूजा-पाठ के साथ मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह सड़क मार्ग लगभग 16 किलोमीटर लंबा है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 38 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी तथा इसके निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
विधायक ने आश्वस्त किया कि यह निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाएगा और आगामी एक वर्ष के भीतर मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में गौरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कप्तान श्रीवास्तव, मधुप सिंह, रामबाबू मिश्रा, इद्र बहादुर वर्मा , JE- J.N यादव,je दिनेश मंल, ठेकेदार राकेश पांडे,पप्पू मौर्य, पप्पू सिंह, विश्वनाथ पाठक, रामतौल वर्मा, मुकेश मौर्य, कन्हैया निषाद, धर्मेंद्र पाठक, प्रवीण मिश्रा, राकेश निषाद,उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों का विधायक जी ने हृदय से आभार व्यक्त किया और विकास के इस कार्य में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह शिलान्यास कार्यक्रम क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।


अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 