खोड़ारे थाना अध्यक्ष सर्वजीत गुप्ता को भावभीनी विदाई दी गई
गोंडा। खोड़ारे थाना अध्यक्ष सर्वजीत गुप्ता को स्टाफ के लोगों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्टाफ सहित क्षेत्रीय लोग सम्मिलित होकर फूलमाला पहनकर भाव भीनी विदाई दी गई। इस दौरान सभी की आंखे नम रही। लोगों ने कहा कि लगभग दो माह का कार्यकाल में लोगों को काफी प्रभावित किया और इलाके में अमन और शांति बनी रही इनकी कार्य शैली को देखते हुए क्षेत्र वासियों ने उनकी काफी सराहना की | उन्होंने अपने कार्यकाल में बखूबी ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक खोड़ारे क्षेत्र में कम समय के कार्यकाल में अपने काम को बखूबी अंजाम दिया | सोमवार शाम को खोड़ारे में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ थाना के स्टाफ ने फूल माला पहनाकर नम आंखों से विदाई दी |

इस अवसर पर रंजीत शुक्ला, भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री बिंदेश्वरी वर्मा, राजेश यादव दीवान, गुड्डू कोटेदार, हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र सिंह, चिंटू खान समेत क्षेत्र के सम्मानित व थाने के पुलिस स्टाफ विदाई समारोह में शामिल रहे।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 