गोंडा: BJP नेता के घर पर दबंगों का हमला, बेटे व अन्य दो लोगों को पीट-पीटकर किया घायल,12 पर एफआईआर दर्ज।
भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री के घर पर दबंगों का हमला, बेटे व अन्य दो लोगों को पीट-पीटकर किया घायल,12 पर एफआईआर दर्ज।
उत्तर प्रदेश के गोंडा में भाजपा नेता के घर में घुसकर मार पीट का मामला सामने आया है। भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री बिंदेश्वरी वर्मा के घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट की है। भाजपा नेता बिंदेश्वरी वर्मा ने खोडारे थाने में शिकायत दर्ज कराया है।
खोड़ारे गोंडा। थाना क्षेत्र के छगडिहवा निवासी जिला मंत्री किसान मोर्चा भाजपा बिंदेश्वरी वर्मा ने पुलिस को दिये तहरीर में बताया कि गुरुवार रात करीब 8:00 बजे घर में बैठा था इसी बीच लाल जी पुत्र रामकुमार निवासी केशव नगर ग्रण्ट गोसाईगंज अपने साथियों के साथ पहुंचकर अपशब्द कहते हुए मारने पीटने लगा। इस दौरान बीच बचाव करने आए मेरे लड़के संतोष तथा भैंस लगाने आए मुकेश पुत्र राम नरेश तथा एक अन्य को भी मारा पीटा। शोर मचाने पर दौड़े गांव के लोगों ने घर का गेट बंद कर दिया ।
इस दौरान दो बाइक से कुछ लोग भागने में सफल हो गए तथा मौके से एक दर्जन लोगों को घेर लिया गया ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आधा दर्जन बाइक व एक दर्जन के करीब लोगों को पकड़ लिया।
पुलिस पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर व चोटिहल लोगो के डाक्टरी परीक्षण के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया की दोनों पक्ष से 12 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है तथा अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 