बभनजोत: देवरिया मद्दो पावर हाउस का विद्युत क्षमता वृद्धि का कार्य होने के कारण विधुत आपूर्ति बाधित, कल 10 मिलेगी सप्लाई
बभनजोत गोंडा। विद्युत उपकेंद्र देवरिया मद्दो पावर हाउस के क्षमता वृद्धि का कार्य होने के कारण इस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 24 घंटे बाधित रहने के बाद कल सुबह 10 बजे से विद्युत उपकेंद्र से बिजली बहाल होगी। कल से उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज से मिलेगा निजात।
मालूम हो कि इस उपकेंद्र से चांदपुर, कोल्हुई गरीब, मन्नीजोत, देवरिया, सैदापुर, भानपुर, बनगवां, बड़हरा, हाजी जोत, मोहम्मदपुर, पिपरा अद्दाई, इस्लामपुर, बढ़या, करौहां, हबीब नगर समेत सौ गांवों के लगभग 30 हजार लोगों को विद्युत आपूर्ति की जा रही थी लो वोल्टेज समेत अन्य समस्याओं को देखते हुए गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा के अथक प्रयास से क्षमता वृद्धि बढ़ाने के लिए 10 mva का ट्रांसफार्मर किया जाना प्रस्तावित था । जिस कारण क्षेत्र में 3 अगस्त सुबह 10 बजे से 4 अगस्त सुबह 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहा।

इस सम्बन्ध में विद्युत उपकेंद्र घारीघाट के अवर अभियंता केएल दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि कल सुबह 10 बजे तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विद्युत क्षमता वृद्धि बढ़ाने से लो वोल्टेज की समस्या से क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को निजात मिलेगा।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 