बभनजोत:बारातियों से भरी स्कॉर्पियो खाई में पलटी, बड़ा हादसा होने से बचा
बभनजोत गोण्डा। बारात लेकर जा रहे स्कॉर्पियो गौरा चौकी बभनान मार्ग स्थित निपनिया के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटी। स्कॉर्पियो में बैठे लोग हुए चोटिल। मौके पर पहुंची पुलिस। बृहस्पतिवार की देर रात गौरा चौकी की तरफ से आ रही बारतियों से भरी इसकार्पियो अनियंत्रित होकर निपनिया के पास सड़क के किनारे खाई में पलट गई जिससे स्कॉर्पियो पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक चौकी इंचार्ज ने स्कॉर्पियो के अंदर बैठे दिलीप ( 23) निवासी अनिहारी गोंडा, पदुम (32) निवासी लिलुआ बलरामपुर, सालवित निवासी बलरामपुर, महेश (15) निवासी छिपयन बलरामपुर, केशवराम (55) निवासी नवडीहवा बलरामपुर को सकुशल निकलवा कर आनन-फानन में इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत भेज दिए।
पूछ ताछ में स्कॉर्पियो मालिक विवेक कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो सदुल्लाह नगर नवडीहवा बलरामपुर के से अल्लीपुर बाजार बारात लेकर जा रहा था की अचानक रात लगभग 11 बजे अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गयी है। ड्राइवर का फोन स्विच ऑफ आ रहा है।

इस बावत प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे सुरेश कुमार वर्मा ने बताया की बारतियों को स्कॉर्पियो में से सुरक्षित बाहर निकाल कर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बभनजोत में इलाज के लिए भेजा गया है। कोई बड़ी घटना नहीं घटित हुई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ तरुण मौर्या ने बताया कि सभी लोग खतरे से बाहर हैं इलाज चल रहा है।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 