बभनजोत: ब्लाक कर्मियों द्वारा खबर पुष्टि की जानकारी न देने पर, पत्रकारों ने जिला पंचायती राज अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बभनजोत गोण्डा। गुरुवार को उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष आरपी सिंह व तहसील उपाध्यक्ष अशफाक आलम के नेतृत्व में क्षेत्र के पत्रकारों ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ब्लॉक कर्मियों के द्वारा फोन नहीं उठाने तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी आदि नहीं उपलब्ध कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने एडीओ पंचायत राकेश कुमार श्रीवास्तव को तत्काल पत्र जारी कर पत्रकारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार व सूचना के आदान-प्रदान करने एवं फोन रिसीव करने को आदेशित करने का निर्देश दिया।
तथा भविष्य में ऐसा नहीं करने वाले कर्मियों पर कठोर कार्रवाई करने का भी भरोसा दिया गया। यही नही उन्होंने पंचायत भवनों पर पंचायत सहायक की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया तथा खंड विकास अधिकारी को जनता दर्शन के लिए समय निर्धारित करने तथा पंचायत भवनों पर भी पंचायत सचिवों को उपस्थित रहने का पत्र जारी करने का भी आदेश दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा पत्रकारों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में कोई कठिनाई उत्पन्न होने पर स्वयं को अवगत कराने को भी कहा गया ।
इस दौरान पत्रकार रईस अहमद,अकबर अली, अशोक श्रीवास्तव,मोहम्मद खालिद,शैलेंद्र कौशल श्रीवास्तव,रेहान रजा,रंजीत शुक्ला, राकेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 