गोंडा। निरीक्षक व चौकी प्रभारी की तैनाती में फेरबदल, दो नए उपनिरीक्षकों को दी गई चौकी की कमान
एपीटी न्यूज़ लाइव, गोंडा। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने दर्जन भर पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। एक इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी के तैनाती में फेरबदल करते हुए पुलिस लाइन में तैनात 10 उप निरीक्षकों को थानों पर तैनाती दी है।
गुरुवार की देर शाम थाना कोतवाली देहात में तैनात इंस्पेक्टर गोविंद कुमार को नगर कोतवाली का अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। खरगूपुर थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह को कोतवाली नगर के एससीपीएम चौकी का प्रभार दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात राकेश सिंह को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, रमेश कुमार को मोतीगंज व राजीव यादव को पुलिस लाइन से उमरी बेगमगंज में तैनात किया है। पुलिस लाइन में ही तैनात मृत्युंजय सिंह को खरगूपुर थाने के पिपरा बाजार का चौकी प्रभारी बनाया गया है। राकेश को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मंगुरा बाजार में तैनाती मिली है। पुलिस लाइन में तैनात वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को परसपुर, बीरबल को इटियाथोक, अवधेश यादव को इटियाथोक, अभिषेक वर्मा को खोंड़ारे व रवि प्रकाश यादव को पुलिस लाइन से थाना छपिया में तैनाती दी गई है।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 