Gonda news: दिनदहाड़े किराना व्यापारी से साढ़े चार लाख की हुई लूट, क्षेत्र में मचा हड़कंप
गोंडा,एपीटी न्यूज़ लाइव। गोंडा-उतरौला मार्ग पर देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के सिसउर अंदूपुर के पास कार सवार बदमाशों ने शुक्रवार की दोपहर एक किराना व्यवसायी से ₹4.50 लाख लूट लिए और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से हड़कंप मच गया।पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों के धरपकड़ की कोशिश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। पीडित की शिकायत पर पुलिस ने 4 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के तीतगांव के रहने वाले चंद्र प्रकाश पांडे धानेपुर थाना क्षेत्र के कस्बा बग्गी रोड के पास पांडे बाजार में किराने की दुकान करते हैं। चंद्र प्रकाश के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर व ₹4.50 लाख लेकर टेंपो से गोंडा जा रहे थे। गोंडा उतरौला मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के सिसऊर अंदूपुर के पास टेंपो पहुंचा था कि कार सवार बदमाशों ने और ओवरटेक कर टेंपो को रोक लिया और चंद्रप्रकाश से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बदमाशों के साथ छीना झपटी में चंद प्रकाश टेंपो से नीचे गिर गए और चोटिल हो गए लेकिन बदमाश रुपए से भरा बैग लेकर भागने में सफल रहे। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से जिले में हड़कंप मच गया। वारदात की सूचना मिलते ही सीओ नगर लक्ष्मीकांत गौतम, नगर कोतवाल राकेश सिंह, देहात कोतवाल महेंद्र प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी संतोष कुमार सिंह, धानेपुर एसओ ब्रम्हानंद सिंह, सालपुर चौकी प्रभारी नीरज सिंह व सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने जिले भर के थानों को अलर्ट भेजकर बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी कराई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और घटना की पड़ताल में जुटी है। दुकान से ही हो रही थी व्यापारी की रेकी, टेंपों में सवार था बदमाशों का सहयोगी दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश बग्गीरोड स्थित व्यापारी की किराना दुकान से ही उसकी रेकी कर कहे थे। जिस टेंपों में चंद्र प्रकाश सवार हुए उसमें भी बदमाशों का एक सहयोगी सवार बताया जा रहा है। वही कार सवार बदमाशों को लोकेशन दे रहा था। टेंपों जैसे ही सिसऊर अंदूपुर से आगे सूनसान स्थान पर पहुंचा कार सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर टेंपों को रोक लिया और वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए।

अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया
Gonda news: गौरा में 38 करोड़ से बनेगी 16KM लंबी सड़क: विधायक ने शिलान्यास किया 