तालाब में नाव पलटने से किशोर की गई जान, होली की खुशियां मातम बदली
खोड़ारे गोंडा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मन्नीजोत डिवलीडीह गांव में बुधवार को तालाब पर दोस्तों के साथ होली खेलने गए 17 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। मृत युवक का नाम रोहित जायसवाल है। इस दर्दनाक घटना से गांव में होली की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक रोहित जायसवाल अपने 6 दोस्तों के साथ होली खेल रहा था की होली खेलते खेलते गांव के ही समीप नानह तालाब पर नहाने लगे इस दौरान मछुआरों की नाव लेकर अपने दोस्तों के साथ तालाब में घूमने लगा अचानक गहरी पानी में नाव पलट गई। जिसे नाव पर सवार सभी बच्चे डूबने लगे। उसके साथ मौजूद उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।

उसके बाद उन्होंने शोरगुल मचाया तो तालाब पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला आनन-फानन में सीएचसी केंद्र बभनजोत पर ले गए जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने रोहित जयसवाल को मृत घोषित कर दिया। जिससे होली की खुशियों में डूबे गांव देखते ही देखते कोहराम मच गया। मृतक युवक के दादी मायावती के मुताबिक गांव के ही लड़के विजय कुमार, अनुज, पन, जितेंद्र के साथ दोपहर को तालाब पर नहाने गया था कि वहां पर मछुआरों की नाव को लेकर तालाब में घूमने लगा गहरे पानी में नाव पलट गई जिस यह बड़ा हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि मैं किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं चाहती हूं।इस बावत गौरा पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कुमार राय ने बताया कि मुझे इस संबंध में कोई सूचना नहीं है

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 