डुमरियागंज: सपा विधायक सैय्यदा खातून ने की होली मिलन समारोह का आयोजन, लोगों को दी शुभकामनाएं
अब्दुल मारूफ, डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)
डुमरियागंज। सपा विधायक की ओर से ब्लॉक परिसर में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन। जिसमें सभी वर्ग के लोग हुए शामिल एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
सोमवार को डुमरियागंज से सपा विधायक सैय्यदा खातून के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम डुमरियागंज ब्लॉक परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र से सभी वर्ग के सैकड़ो सपा कार्यकर्ता ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्व स्पीकर/विधायक माता प्रसाद पांडे कहां की होली के रंग जिंदगी में खुशी बिखेरते हैं आपसे मोहब्बत को बढ़ावा देते हैं होली मिलन समारोह कार्यक्रम में सभी वर्ग के लोगों के आने से बहुत खुशी मिली। विधायक सैय्यदा खातून ने संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। आए हुए लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

होली मिलन समारोह कार्यक्रम में अय्यूब अहमद, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, फ़ुजैल मलिक, विजय अग्रहरी, पप्पू मलिक, सुरेंद्र शुक्ला, नज़ीब मलिक, इरफान मिर्ज़ा आदि शामिल रहे

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 