Gonda: सड़क निर्माणकर्ताओं की लापरवाही, एक किसान को अपने दो बच्चों की जान देकर भुगतना पड़ा
गोण्डा, एपीटी न्यूज़। जिले में सड़क निर्माण के दौरान सड़क के किनारे काफी गहराई से गड्ढे खोद दिए जाते हैं। जिसमें आदमी कौन कहे अगर कोई वाहन भी गिर जाए, तो उसका निकलना भी मुश्किल होता है। ऐसा ही एक मामला नवाबगंज विकासखंड व मनकापुर थाना अंतर्गत ग्राम सतिया का है । सतिया में एक जल्द ही सड़क निर्माण किया गया था। सड़क के कोने पर सहित अन्य कई स्थानों पर गहरा गड्ढा था। पास में ही एक खेत में गन्ने की छिलाई किसान कर रहे थे। जहां सड़क किनारे 4 बच्चे खेलते खेलते उस गड्ढे में गिर गए। जिससे मिट्टी भी उन्हीं के ऊपर भरभरा कर गिर गई।
जिसमें से 10 साल के कम उम्र के 2 बच्चे जो रामजतन के थे, उनकी मौत हो गई जबकि धनीराम और एक अन्य के दो बच्चे को लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा विधिक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 