Gonda: अच्छी सोच फाउंडेशन ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत
गोण्डा। बभनजोत ब्लाक के ग्राम पंचायत हथियागढ़ में अच्छी सोच फाउंडेशन की ओर से बच्चों को जागरूक किया साथ ही प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत करने का कार्य किया।
18 जनवरी को अच्छी सोच फाउंडेशन ने एक अभियान की शुरुआत किया था इस अभियान के तहत जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालय एवं मदरसों में जा जाकर विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए शिक्षा का महत्व बताना एवं प्रोत्साहित तथा पुरस्कृत करना है। अच्छी सोच फाउंडेशन के अध्यक्ष नजीर मोहम्मद ने बताया कि इस अभियान के तहत आज बभनजोत ब्लाक के ग्राम पंचायत हथियागढ़ के दो मदरसों में कार्यक्रम हुआ जहां पर 380 बच्चों को पुरस्कृत किया गया इसी तरह हम आगे भी लगातार कार्यक्रम करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे संस्था के सदस्य डॉ सबीहुल खान जी, डॉक्टर जहीर खान जी,डॉक्टर मोoजुनेद जी, मोo रिजवान जी,आमिर जी, विल्लाल जी,तथा अन्य लोग मौजूद रहे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 