Gonda: दिन भर चली तेज हवा, धूल से लोग परेशान
गोण्डा, एपीटी न्यूज़। जनपद में रविवार को 4.5 किमी की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को खूब परेशान किया। बसंत ऋतु और ऊपर से चल रही हवा के कारण सूखे पत्ते,कूड़ा-करकट सब ऊपर आ रहा था। दोपहर के समय लोगों ने घरों से निकलना मुनासिफ नहीं समझा।कहीं-कहीं सींचे गए खेत में गेहूं की फसल लेट गई।सबसे अधिक परेशानी तो गौरा चौकी बभनान मार्ग गिन्नी नगर बाजार में हुई। निर्माणाधीन नाले की धूल-मिट्टी लोगों को परेशान करती दिखीं।
घारीघाट क्षेत्र में बाधित रही बिजली, फसलों को नुकसान
धूल के गुबार के साथ चल रहीं हवाओं ने देर शाम तक लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने व हवा सामान्य से तेज गति से पश्चिमी चलने की संभावना है। गिन्नी नगर बाजार राजबहादुर के अनुसार तेज गति से चल रही हवाओं के चलते क्षेत्र में विद्युत की सप्लाई बाधित रही। पिपरा बारहखां रेहान रजा वह राकेश सिंह ने बताया कि विद्युत सप्लाई बाधित रही।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 