लालच देकर पुराने जेवर व बर्तन बदलने के नाम पर ठगी करने वाली दो महिला गिरफ्तार
गोंडा। लालच देकर पुराने जेवर व बर्तन बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़, प्रकाश में आयी 02 अभियुक्ता गिरफ्तार, हेरा-फेरी का माल बरामद(कीमत लगभग 10लाख)
पुलिस ने दो महिला अभियुक्ततों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष मोतीगंज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम विद्यानगर निवासी एक महिला ने सूचना दिया की 2 अज्ञात महिलाओं द्वारा पुराने टूटे- फूटे जेवर व बर्तन बदल कर नये जेवर व वर्तन देने का लालच देकर ठगी कर लिया गया है। जिस पर सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर सूत्रों को सतर्क कर किया गया था। मंगलवार को सूत्रों की सूचना पर उपनिरीक्षक सुनील कुमार रावत मय टीम मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिए।
आरोपी महिलाओं के कब्जे से सोने व चाँदी के तमाम पुराने जेवरात जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रूपये, 3 अदद पुराने मोबाइल फोन, जमातलाशी 4710 रुपये बरामद हुये। पूछ ताछ पर एक ने अपना नाम रीना उर्फ पण्डित चांदनी पत्नी गोलू व दूसरे ने अपना नाम अनीता पत्नी संतोष निवासी कांटा टोलाल थाना व जिला रांची, झारखण्ड बताया। दोनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुये न्यायालय भेज दिया गया है।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 