बभनजोत: कोटा चयन करने के लिए खुली बैठक का हुआ आयोजन, एक स्वयं सहायता समूह ने किया आवेदन
बभनजोत गोंडा। विकासखंड बभनजोत अन्तर्गत ग्राम पंचायत मरैला में कोटा चयन को लेकर खुली बैठक का हुआ आयोजन।
गुरुवार को ग्राम पंचायत मरैला में नये कोटेदार का चयन करने के लिए खुली बैठक की गई सभी कोरम पूरा कर आवेदन पत्र मांगा गया जिसमें केवल एक स्वयं सहायता समूह ने आवेदन किया व्यक्तिगत किसी ने कोई आवेदन नहीं किया।मिले हुए आवेदन को एडीओ आईएसबी बभनजोत ने डीसी एनआरएलएम के पास भेजा । इस मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए खोड़रे थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा मय पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

वही इस संबंध मे खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि स्टार स्वयं सहायता समूह का एक आवेदन मिला था जिसे डीसी एनआरएलएम को भेजा जाएगा उनके मानक के अनुसार यदि आरक्षण के नियम में स्वयं सहायता आएंगी तो कोटे का आवंटन कर दिया जाएगा। अन्यथा पुनः कोटा चयन के लिए बैठक बुलाई जाएगी।


गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 