गौरा चौकी:संदिग्ध अवस्था में बेहोशी की हालत में मिला 23 वर्षीय युवक, हुई मौत
चिंटू खान गौरा चौकी गोंडा।
रविवार को संदिग्ध अवस्था में बेहोशी की हालत में मिला 23 वर्षीय युवक सूचना पर पहुंचे घरवालों द्वारा ले जाया गया अस्पताल जहां के डॉक्टरो ने किया मृत घोषित। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवा कर पीएम के लिए भेजा।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रांट मजरा कुकुरभुकवा निवासी रामनेवल ने थाना स्थानीय पर दिए हुए तहरीर में बताया है कि मेरा लड़का प्रदीप कुमार उम्र 23 वर्ष शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे घर से निकला था जो रविवार को घर से कुछ दूरी पर गांव के ही सुमिरन के खेत में आम के पेड़ के नीचे अचेत अवस्था में मिला जिसे लेकर हम लोग शुक्ला अस्पताल बभनान ले गए वहां के डॉक्टर द्वारा रेफर करने पर बस्ती के कैली अस्पताल ले गये जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया मृत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव पंचनामा करवाकर पीएम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 