गौरा विधायक ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया तो खिल गए चेहरे।
अकबर अली ब्यूरो रिपोर्ट
खोड़ारे गोंडा। विकासखंड बभनजोत अंतर्गत ब्लॉक सभागार, खोडारे थाना परिसर, हथियागढ़ में गुरुवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने जरूरतमन्दों को 750 कंबल वितरित किया। कंबल लेने के लिए कई गांवों के काफी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे थे। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए।
![]()
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले। कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि चहुंओर विकास कार्य तेजी से कराया जाय। ताकि लोगों को रोजगार के लिए अन्यत्र न जाना पड़े। शासन द्वारा गरीब, विधवा, विकलांगों के लिए ठंड से राहत के लिए कम्बल वितरण किए जा रहे हैं। एसडीएम मनकापुर आकाश सिंह ने कहा ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर एसडीएम मनकापुर आकाश सिंह, नायव तहसीलदार मनकापुर अमित यादव, नीरज पटेल, थानाध्यक्ष खोड़ारे सुरेश कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी अरुण कुमार राय गौरा चौकी, चौकी इंचार्ज हथियागढ अरुण गौतम, सोहथ वर्मा, पप्पू शुक्ला, लेखपाल गिरीश श्रीवास्तव, विष्णु यादव, जितेंद्र सिंह, दुर्गेश चौधरी, चन्द्र भान पटेल, विक्रम प्रसाद वर्मा, मनिषा पांडे,राम विलास, सूर्य प्रकाश, महादेव जायसवाल, प्रमोद कुमार चौधरी, आदि लोग मौजूद रहे

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 