खोड़ारे पुलिस ने यातायात माह के तहत छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक
खोड़ारे गोंडा। यातायात माह के तहत गोविंद प्रसाद शुक्ला इंटर कॉलेज में चौकी प्रभारी अरुण कुमार राय के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान स्कूल के बच्चों, स्कूल वाहन चालकों व स्टॉफ को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराते हुये यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। शुक्रवार को खोड़ारे थाना क्षेत्र के गौरा पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र / छात्राओं , स्कूल वाहन चालकों व स्टॉफ को बताया गया कि आये दिन सड़क हादसे होते हैं जिसमें लोगों की जान चली जाती है |
इसका सबसे प्रमुख कारण यातायात नियमों की जानकारी न होना या जानकारी होने के बाद भी उसका पालन न करना है । सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें व सड़क पर स्टंट न करें तथा दो पहियों वाहन पर हेलमेट व चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट लगाकर अवश्यक चलें । नशे की हालत में या ईयर फोन लगाकर वाहन न चलाये तथा भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें । वाहन में काली फिल्म , हूटर , प्रेशर हार्न तथा मोडीफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें एवं गलत दिशा में न चलें । सड़क दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें । यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे । इसी क्रम में कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित नागरिकों एवं स्कूल के बच्चों द्वारा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली गई। तथा सभी से यातायात माह को सफल बनाने हेतु सहयोग करने की अपील की गयी ।
इस दौरान गोविंद प्रसाद शुक्ला इंटर कॉलेज के प्रबंधक राहुल शुक्ला, एवं समस्त स्टाफ, आदि मौजूद रहे ।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 