गोंडा: पुलिस अधिक्षक ने 49 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर, छह उप निरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल
गोंडा। पुलिस महकमे में एसपी ने बड़ा फेरबदल करते हुए शुक्रवार की शाम को छह उप निरीक्षकों की कार्य तैनाती में फेरबदल किया है। इसके साथ ही थानों पर जमे 49 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इस फेरबदल में कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर चौकी प्रभारी रहे नीरज सिंह को देहात कोतवाली क्षेत्र के सालपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
सालपुर के चौकी प्रभारी विनय कुमार पांडे को कर्नलगंज के बालपुर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोतवाली नगर के पांडे बाजार चौकी प्रभारी रहे नागेश्वरनाथ पटेल को कटरा बाजार के पहाड़पुर चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। पहाड़ापुर के चौकी इंचार्ज रहे अभिषेक मिश्रा कोतवाली नगर के पांडे बाजार चौकी के प्रभारी होंगे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 