बभनजोत: स्कीम वर्करों ने प्रदर्शन कर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
अकबर अली बभनजोत (गोंडा)
स्कीम वर्कर समन्वय समिति संबद्ध सी आई टी यू शाखा देवीपाटन मंडल गोण्डा द्वारा संयोजक मंडल देवी पाटन मंडल गोण्डा दिलीप शुक्ला एवं प्रांतीय संयुक्त मंत्री सलमा प्रबीन के नेतृत्व मे विकास खण्ड बभनजोत ब्लॉक परिसर मे ब्लॉक इकाई का गठन हुआ जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष जरीना खातून, उपाध्यक्ष अलका श्रीवास्तव स्वास्थय, उपाध्यक्ष सुषमा वर्मा, उपाध्यक्ष बीना प्रजापति महामंत्री तारा देवी,उप मंत्री ज्योति वर्मा, संगठन मंत्री करोज लली प्रचार मंत्री कृष्णा देवी, कोषाध्यक्ष सुधा श्रीवास्तव, संयोजक प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव को चयनित किया गया।

बभनजोत ब्लॉक पर प्रदर्शन करती स्कीम वर्कर्स
तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्री व आशा कर्मी ने बैठक कर जिलाधिकारी गोण्डा के नाम नौ सूत्रीय मांगपत्र खण्ड विकास अधिकारी बभनजोत विजय कुमार सिंह को सौपा, मांग पत्र मे सेवा निवृत कार्य कत्री एवं सहायिका मिनी आंगनवाड़ी को सुप्रीम कोर्ट के अनुसार ग्रेचुवटी दिलाया जाय, पंजीकृत सभी लाभार्थियों को आंगनवाड़ी केन्द्रो पर राशन उपलब्ध कराया जाय, महिला स्वयं सहायता समूह से नियुक्त महिला मेट को काम दिलाया जाय, सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र को संचालित कराया जाय, आशा,आशा संगिनी की शिकायत निवारण समिति को सक्रिय कर प्रति माह बैठक कराया जाय, रसोईया का बाधित मानदेय एरियर सहित तत्काल दिलाया जाय सहित अन्य मागे शामिल रहे। इस अवसर पर आँगनबाड़ी, आशा रसोईया महिला मेट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 