क्षेत्र की प्रतिभा ने लहराया परचम नेट जेआरएफ किया क्वालीफाई
अकबर अली: बभनजोत गोंडा
गोंडा जिले के विकासखंड बभनजोत क्षेत्र के ग्राम सभा गाजीपुर के मोहम्मद रिजवान ने नेट जेआरएफ परीक्षा में चयनित होकर क्षेत्र और गांव के साथ-साथ अपने माता पिता व गुरुजनों का नाम रोशन किया। मोहम्मद रिजवान पुत्र स्वर्गीय बैतुल्लाह कुरेशी ने 8 तक की पढ़ाई अपने ग्राम पंचायत गाजीपुर जनता इंटर कॉलेज से की , इंटर तक की पढ़ाई डीडीआईसी निपनिया से की और उसके बाद बीएससी एमएससी की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से किया ।
उसके बाद यूपीएससी तैयारी की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए। ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े प्रतिभाशाली ने अपनी मेहनत लगन के बल पर इस बार नेट जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की की। यह अपने परिवार में एक बहन और दो भाइयों में सबसे छोटे हैं बड़े भाई अजमतउल्लाह कुरेशी एजी हाशमी इंटर कॉलेज सादुल्लाह नगर में शिक्षक उनसे छोटे भाई मोहम्मद इरफान भी उसी कॉलेज में लेक्चरर हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गांव सहित रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। वही मोहम्मद रिजवान ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है l

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 