डुमरियागंज में बड़ा हादसा, पंचायत भवन का गिरा पिलर, भाई-बहन समेत तीन की मौत
मलिक अब्दुल मारूफ (डुमरियागंज सिद्धार्थनगर)
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विधानसभा में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। एक पंचायत भवन में शरण लिए बाढ़ पीड़ितो के ऊपर छत गिर गई जिससे भाई बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम में रविवार की रात बड़ी घटना हो गई। गांव स्थित विवाह घर में रात करीब 12 बजे एक पिलर गिर गया। इससे चचेरे भाई बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में गांव की 65 वर्षीया एक वृद्धा भी घायल हो गई हैं। उनके पैर में चोट आई है। उनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भनवापुर में इलाज चल रहा है। डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने घायलों का हाल जानने भनवापुर पीएचसी पहुंची, जहां घायलों से मिलकर उन्होंने परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की।सरकार से घायलों के उचित इलाज के साथ मृत्यक परिवार को मुआयजे की मांग की।

भरवठिया मुस्तहकम गांव में बाढ़ का पानी घरों में भर जाने के कारण करीब तीन दर्जन बाढ़ पीड़ितों ने विवाह घर में शरण लिया था। गांव के राजकुमार व उनके भाई बुधराम के स्वजन भी यहां पर मौजूद थे। रात करीब 12 बजे कमरे में लगा एक पिलर वहां सो रहे लोगों के ऊपर गिर गया। इसमें गांव के राजकुमार का 13 वर्षीय पुत्र राज सिंह चौहान की मौके पर मृत्यु हो गई। गांव की 22 वर्षीया विवाहिता रिंका, बुधराम की 18 वर्षीया पुत्री पूनम चौहान व दुखी चौहान की 65 वर्षीया पत्नी परदेसिन घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भनवापुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
हालत गंभीर देखते हुए वहां से गोरखपुर भेज दिया गया। रास्ते में रिंका व पूनम की मृत्यु हो गई। परदेसिन के पैर में चोट आई है। उनकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज भनवापुर अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी डुमरियागंज कुनाल, तहसीलदार अरून कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार आंनद ओझा ने घटना की पुष्टि की है। उप जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ितों की सहायता की जा रही है।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 