गोंडा: पेंशन धारकों के आधार प्रमाणीकरण के लिए 7 सितंबर को ब्लाकों पर लगेगा कैंप
गोंडा। आगामी सात सितंबर को जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिसमे आधार प्रमाणीकरण के लिये विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन व दिव्यांगजन पेंशन योजना के लाभार्थी उपस्थित होकर अपने आधार कार्ड की छायाप्रति, मोबाइल नम्बर व बैंक खाता नम्बर अथवा पेंशन आवेदन संख्या दर्ज करवा सकते हैं।
यह जानकारी जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने दी है। उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को कैम्प आयोजित करने के साथ ही व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया है। जिससे अधिक से अधिक लाभार्थी कैम्प के माध्यम से अपना आधार प्रमाणीकरण करा सके। उन्होने बताया कि कैम्पों में महिला कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहेंगे। जो लाभार्थियों के अभिलेख प्राप्त करेंगे।
उन्होने बताया कि शासन स्तर से 15 सितम्बर तक आधार प्रमाणीकरण कराये जाने की तिथि निर्धारित की गयी है। डीपीओ ने विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन व दिव्यांगजन पेंशन के लाभार्थियों से ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित उक्त कैम्प के माध्यम से अपना आधार प्रमाणीकरण कराने की अपील की है।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 