छपिया:ब्लाक परिसर व थाना में नही है पीने के पानी की व्यवस्था, लोगों को दर-दर भटकना पड़ता है
एपीटी न्यूज़ लाइव छपिया गोण्डा
छपिया: महानगरों से होता हुआ पानी का बाजार अब छोटे कस्बों और गांवों तक पहुंच गया है। प्यासों को न केवल पानी पिलाने की परंपरा खत्म हो रही है, बल्कि अब प्यासों को पानी खरीदने के लिए मजबूर करना चलन बनता जा रहा है।
थाना, ब्लाक, अस्पताल में आने वाले आम लोग पानी के लिए परेशान हैं।अफसरों को भी इससे कोई सरोकार नहीं है। आमजन को यहां पानी के लिए जेब ढीली करनी पड़ती है, जबकि यहां पहुंचने वाले अधिकतर लोगों की पानी खरीदने की सामर्थ्य नहीं होती है।
ब्लॉक मुख्यालय : छपिया ब्लॉक मुख्यालय पर एक आरओ मशीन लगाया गया है, जो बंद पड़ा है।यहां हर दिन सैकड़ों लोग पहुंचते हैं।यहां पर हैंडपंप भी लगा है, लेकिन उसका पानी बदबूदार है। पेयजल की कोई उचित व्यवस्था न होने पर आमजन को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। मजबूरी में लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ता है। कुछ लोग पानी खरीदने के बजाय हैंडपंप का ही बदबूदार पानी पीते हैं।
लगभग 1 साल पूर्व आरओ मशीन लगाया गया था, जो आज भी शोपीस बना है।
वर्जन…इस संबंध में बीडीओ रामप्रवेश ने बताया 15 दिन पहले आरओ मशीन सही कराया गया था, लेकिन यहां पर बंदरों की संख्या अधिक है बंदर तोड़फोड़ कर देते हैं जिसे उसकी वजह से खराब पड़ा है । जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
थाना छपिया: में आने वाले फरियादियों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों को भी पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। थाने में हैंडपंप भी नहीं लगा है पंचायत विभाग व अधिकारियों ने अभी तक थाने में पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं की है।
वर्जन…थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि थाने में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं होने से फरियादियों के साथ-साथ समस्त स्टाफ पानी के लिए परेशान है।
मामूली मरम्मत भी समय पर नहीं होती?
प्रभावित ग्राम के लोगों की मानें तो मामूली सी खराबी की वजह से महीनों से आरओ मशीन बंद पड़ी है। संबंधितों को जानकारी देने के बाद भी कार्य को लेकर उदासीनता बरती जाती है। यही वजह है कि आरओ मशीन खराब होने के कारण लोगों को खारे पानी से गुजारा करना पड़ रहा है।समय रहते आरओ मशीन पर ध्यान नहीं दिया गया तो ग्रामीणों को और परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गांव के लोगों की मानें तो मामूली सी खराबी की वजह से महीनों से आरओ मशीन बंद पड़ी है।
संबंधितों को जानकारी देने के बाद भी कार्य को लेकर उदासीनता बरती जाती है। यही वजह है कि आरओ मशीन खराब होने के कारण लोगों को खारे पानी से गुजारा करना पड़ रहा है।समय रहते आरओ मशीन पर ध्यान नहीं दिया गया तो ग्रामीणों को और परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 