मसकनवा। समाजसेवी रूचि मोदी ने 20 बालिकाओं को शिक्षण सामग्री की वितरित
एपीटी न्यूज़ लाइव
मसकनवा (गोंडा) शुक्रवार को कस्तूरबा आवासीय विद्यालय मसकनवा में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के 20 बालिकाओं को समाजसेवी रूचि मोदी ने शिक्षण सामग्री, बैग, जूता, मोजा, कापी आदि प्रदान किया। उन्होने कस्तूरबा से आठवीं कक्षा पास कर जीजीआईसी मसकनवा में नौवीं कक्षा में दाखिला लिए 19 छात्राओं तथा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की कक्षा छ की छात्रा को मिलाकर बीस छात्राओं को बैग, जूता मोजा, कापी आदि शिक्षण सामग्री प्रदान किया।

इस अवसर पर समाजसेवी रूचि मोदी ने कहा की पढ़ी लिखी लड़कियां ही देश और समाज को आगे ले जाती हैं। बालक और बालिकाओं दोनों को शिक्षा ग्रहण करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा की अगर किसी भी लड़की को शिक्षा ग्रहण करने में आर्थिक या अन्य किसी भी प्रकार की परेशानी होती है। तो वह बेझिझक होकर सम्पर्क करें। उनकी पूरी मदद की जाएगी।
इस अवसर पर वार्डन सुनीता देवी, विनीता कुशवाहा, अमरेंद्र पांडेय, मीनू, कामिनी, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 