मनकापुर। दबंगों ने बेरहमी से की पिटाई, निमंत्रण से घर लौटते समय वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने दर्ज की NCR
मनकापुर। घर से निमंत्रण खाने पर गया एक युवक दबंगों ने सरिया बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी चोट के निशान खुद बेरहमी का बयां कर रहे हैं। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लिया है फिर भी दबंग खुलेआम घूम रहे हैं पीड़ित अपने घर पर दर्द से कराह रहा है प्रकरण मनकापुर कोतवाली के गांव बुक्कनपुर से जुड़ा है यहां के निवासी अजय कुमार सोमवार रात में अपने घर से पड़ोस के गांव में निमंत्रण खाने गए थे वापस लौटते समय पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने सरिया व बेल्ट से युवक की जमकर पिटाई कर दी घायल अवस्था में दबंग युवक को छोड़ कर चले गए पीड़ित जब किसी तरह अपने घर पहुंचा तो परिजनों ने मनकापुर कोतवाली ले गए उसकी तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लिया 24 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जाने कारण दबंग के हौसले बुलंद हैं आरोप है कि जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जानकार बताते हैं एनसीआर में पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकती है लेकिन मारपीट की घटनाओं में पुलिस को तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई करना चाहिए लेकिन न जाने किस कारण पुलिस ने ऐसा नहीं किया अब दबंग धमकी देते नजर आ रहे हैं

पीड़ित अपने घर पर दर्द से कराह रहा है घायल अजय कुमार ने बताया कि पुलिस मेडिकल कराने के बाद एनसीआर दर्ज करा दिया गया है लेकिन अभी तक पुलिस ने पकड़ कर उनसे कोई पूछताछ नहीं किया जिसकी वजह से दबंगों का मनोबल बढ़ा हुआ है बार-बार मुझे धमकी दे रहे हैं कह रहे हैं कि दोबारा इस तरह से पिटाई करेंगे कि कहीं टूटेगा नहीं लेकिन पूरी जिंदगी याद करोगे उसका कहना है कि वह लोग दोबारा मेरे ऊपर हमला कर सकते हैं यदि समय रहते कोतवाली पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उच्च अधिकारियों के पास जाऊंगा
इस संबंध में थानाध्यक्ष मनकापुर संजय गुप्ता ने बताया कि युवक की पिटाई के मामले में तत्काल एनसीआर दर्ज कर ली गई है उसकी डाक्टरी कराई गई है मामले की जांच की जा रही है आगे दबंगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा पुलिस उन लोगों को तलाश कर रही है इस तरह की गुंडागर्दी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 