गोंडा: शनिवार 05 फरवरी को 18 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
शनिवार को बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त में 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
ब्यूरो रिपोर्ट गोंडा।

नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में विधानसभा सदर से बीजेपी प्रत्याशी प्रतीक भूषण सिंह, सपा से सूरज सिंह तथा कांग्रेस से रमा कश्यप ने नामांकन किया।
इसी प्रकार विधानसभा करनैलगंज से सपा से योगेश प्रताप सिंह, बीजेपी से अजय कुमार सिंह, तथा कांग्रेस से त्रिलोकीनाथ तिवारी, विधानसभा कटरा बाजार से बीजेपी से बावन सिंह, सपा से बैजनाथ दुबे, बीएसपी से विनोद शुक्ला, आम आदमी पार्टी से विजय प्रकाश वर्मा, कांग्रेस से श्रीमती ताहिर बानो तथा निर्दल से कपिलदेव पाण्डेय ने नामांकन किया।
विधानसभा मेहनौन से बीजेपी से विनय कुमार द्विवेदी तथा राइट टू रिकॉल पार्टी से सुहेलदेव पाठक, विधानसभा तरबगंज से बीजेपी से प्रेम नारायण पांडेय, मनकापुर (अ0जा0) बीजेपी से रमापति शास्त्री तथा भारतीय सुभाष सेना से श्रीमती कुसुमा व विधानसभा गौरा से बीजेपी से प्रभात वर्मा ने नामांकन किया। वहीं शनिवार को मनकापुर विधानसभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार द्वारा 04 सेट नामांकन पत्र लिया गया।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 