आवारा पशुओं से किसान परेशान फसलें हो रही है नष्ट
बाराबंकी के रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में छुट्टा जानवरों से किसानों की मेहनत व लागत से बोई गई फसलों का जहा काफी नुकसान हो रहा है वही शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन मातहत अधिकारी व कर्मचारी संज्ञान नहीं ले रहे ।
तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लाको में छुट्टा जानवरों से किसान अपनी लहलहाती फसलों को नही बचा पा रहे हैं। कई बार इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई गई लेकिन आज भी समस्या का हल नहीं हो सका जबकिहर ब्लॉक में कई गौशालाए भी बनाई गई लेकिन आज भी सड़कों,खेतों में छुट्टा जानवर घूम रहे हैं किसानों की समस्याओं को कोई सुनने वाला नहीं,मेहनत करने वाला किसान आज इस मुसीबत से जूझ रहा है।और रात्रि दिन घर को छोड़कर अपनी फसलों की रखवाली कर रहा है।

उल्लेखनीय है शाशन के तमाम प्रयासों के बाद भी बड़ी संख्या में आवारा मवेशी सड़को, खेतो, गलियों में टहलते हुए देखे जा सकते हैं। छुट्टा जानवर बड़ी संख्या में जिन खेतों में पहुंच जाते हैं , वहां किसानों को बर्बाद करके ही दम लेते हैं।अब सवाल यह उठता है सब कुछ जानकार कर भी प्रशासन क्यों अंजान बन हुआ है।आखिर कब किसानों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा।या यूंही ही किसानों की फसलों पर छुट्टा जानवरों का कहर जारी रहेगा। क्या किसान अपनी फसलों को यूंही बर्बाद होते देखता रहेगा। भाजपा सरकार लगातार इन मवेशियों को गौशाला में भेजने की बात कर रही है बकायदा लिखित आदेश भी दे रही है फिर भी अधिकारी व कर्मचारी सहित निर्वाचित ग्राम प्रधान इस मामले की तरफ देखने की जहमत नही उठा रहे है।चुनाव नजदीक है और जनता इन छुट्टा जानवरों से परेशान है वजीउद्दीनपुर निवासी अरबिंद कुमार ने कहा कि छुट्टा जानवरों से गेहूं सरसो आदि की फसल तार व रस्सी खेत मे बाधने के बाद भी नही बच रही है दर्जनों की सख्या में गाय व सांड खेतो को नुकसान पहुचा रहे है।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 