धान की बीज खरीदने पर किसान को मुफ्त में मिला ट्रैक्टर, खुशी का नहीं रहा ठिकाना
अकबर अली बभनजोत।
बभनजोत गोण्डा। धान कंपनी के के लकी ड्रा कूपन में ट्रैक्टर इनाम में पाने से किसान के खुशी का ठिकाना नही रहा । किसान ने कहा कि धरती माता के आशीर्वाद से ट्रैक्टर इनाम में मिला है। जिससे अब खेती किसानी करने में आसानी होगी। कार्टिगा एग्रिसेन्स न्यू पार्क्स पायनियर धान कंपनी द्वारा किसानों को नर्सरी के लिए धान बीज के खरीद में इनामी कूपन रखा गया था। जिसमे धान कंपनी द्वारा आयोजित कूपन के लकी ड्रा में बभनजोत ब्लाक के नरायनपुर गांव निवासी एक छोटे से किसान झिन्नू प्रसाद वर्मा पुत्र मुन्नी लाल वर्मा का इंडिया लेवल लकी ड्रा में ट्रैक्टर इनाम में निकला।

इसकी जानकारी धान कंपनी द्वारा किसान को दिया गया। इस बात पर किसान को यकीन नही हुआ कि उसको मुफ्त में 5 लाख मूल्य का ट्रैक्टर लकी ड्रा में मिला है।लेकिन जब रविवार को जय बजरंग ट्रैक्टर एजेंसी मनकापुर द्वारा इसकी सूचना दी गई कि तुम्हारा महिंद्रा ट्रैक्टर खड़ा है आकर ले जाओ तब उसे यकीन हो गया। ट्रैक्टर एजेंसी मालिक सर्वजीत सिंह ने मिठाई व चाबी देकर किसान को इनाम में मिला ट्रैक्टर सौंप दिया। किसान भी खुशी से झूम गया और ट्रैक्टर लेकर अपने घर चला गया।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 