बुक्कनपुर में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब का किया जा रहा सौंदर्यीकरण
अकबर अली बभनजोत।
बभनजोत गोण्डा :आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विकासखंड बभनजोत के ग्राम पंचायत बुक्कनपुर में मनरेगा योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के अंतर्गत बुक्कनपुर में चयनित तालाब खुदाई का कार्य गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।तथा फावड़ा चलाकर तालाब की खुदाई का कार्य प्रारंभ कराया। गौरा विधायक ने बताया कि आजादी के पचहत्तरवें अमृत महोत्सव पर यूपी सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना के तहत गोण्डा जिले को 171 तालाब मिले हैं।

उसी के तहत ब्लॉक बभनजोत के ग्राम सभा बुक्कनपुर में चयनित अमृत सरोवर तालाब की खुदाई के कार्य का शुभारंभ किया गया।तालाब के अनुमानित लागत ₹ 25.8 लाख है।तालाब से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।बड़े तालाब खोदे जाने से बारिश के पानी का संरक्षण होगा,जिससे जल स्तर में भी काफी सुधार आएगा।वहीं भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को पानी पीने के लिए भी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, मनरेगा अधिकारी डा. कमलेश कुमार कबीर, भाजपा मंडल अध्यक्ष शोहरत वर्मा, ग्राम प्रधान कन्हैया बक्स सिंह,सूर्यभान गुप्ता,फूल चंद्र मौर्या,राम अभिलाख वर्मा, सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 