गौरा पुलिस चौकी परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर चौकी प्रभारी अरुण कुमार राय ने किया पौधारोपण
अकबर अली खोड़ारे।
खोड़ारे गोंडा। खोड़ारे थाना क्षेत्र की गौरा पुलिस चौकी परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर चौकी प्रभारी अरुण कुमार राय के नेतृत्व में चौकी स्टाफ ने चौकी परिसर व क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दर्जनों पौधे पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधे रोपित किए पुलिस स्टाफ ने पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली जिससे कि इन्हें पेड़ बनता देख सकें। गौरा पुलिस चौकी प्रभारी अरुण कुमार राय ने चौकी परिसर में पौधारोपण के मौके पर बताया कि पौधों को लगाने से पर्यावरण में तो सुधार होगा ही साथ ही यह पौधे हमारे आसपास के वातावरण को भी शुद्ध रखते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है।

प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में किसी खास मौके पर पौधारोपण करना चाहिए आगे उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए पेड़ जरूरी है पेड़ हमें शुद्ध ऑक्सीजन की आपूर्ति करते हैं। इस मौके पर हेड कांस्टेबल तेज नारायण गुप्ता, हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल पंकज यादव, कांस्टेबल राममिलन, कांस्टेबल शिव कुमार नायक, कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल के पी सिंह, आदि मौजूद रहे


गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 