बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

 

 

गोंडा, गौरा चौकी बभनजोत ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं लोकप्रिय भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन बुधवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। समर्थकों ने केक काटकर जन्मदिन मनाने के साथ-साथ उनके दीर्घायु की कामना की ।

 

जन्मदिन का कार्यक्रम बभनजोत ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित किया गया। सुबह कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता नीरज पटेल के जन्मदिन पर केक काटकर बधाई दी, इसके बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने अपने जन्म दिवस पर बड़ा केक काटकर भाजपा पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं और ब्लॉक कर्मचारियों को अपने हाथों से केक खिलाया । सभी ने मिलकर अपने लोकप्रिय नेता के दीर्घायु की कामना की l

केक काटने के बाद नीरज पटेल ने कहा कि “ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि का पद जनता की सेवा का माध्यम है। आप सभी के आशीर्वाद से ब्लॉक में सड़क, बिजली, पानी और ब्लॉक का काम तेजी से हो रहा है। मेरा सपना है कि मेरा ब्लॉक पूरे जिले में नंबर-1 बने। आपका एक-एक आशीर्वाद मेरे लिए ऊर्जा है।”

 

 

इस अवसर पर बीडीओ लक्ष्मण प्रसाद ,प्रधान सुनील, दिलीप कुमार वर्मा, अवधेश वर्मा, गोविंद वर्मा, पप्पू मौर्य, सरवन वर्मा, विनय वर्मा, इंद्र प्रसाद गुप्ता, पप्पू शुक्ला, जितेंद्र पांडे, देवनारायण सहित कई लोग उपस्थित रहे l दोपहर तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!