मसकनवा। शॉर्ट सर्किट से लगी आग लाखों का सामान व नकदी जलकर हुआ राख ।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग लाखों का सामान व नकदी जलकर हुआ राख ।
मसकनवा- गोण्डा : शार्ट सर्किट के कारण आग से नगदी सहित लाखों का सामान व जरूरी कागजात जल कर राख हो गया । घटना महाजनी टोला ( प्रदीप पत्रकार वाली गली ) में स्थित थोक व फुटकर कास्मेटिक व्यवसाई दीपक गुप्ता के दुकान की है । जहां शार्ट सर्किट से रात्रि में अचानक आग लग गई । पड़ोसियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । दुकान मालिक जब तक दुकान खोला तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान , नगदी व प्रतिष्ठान से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात जल कर राख हो गया । फर्म गोल्डन एजेंसी के नाम से था । पीड़ित ने बताया कि वह मंगलवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर के घर चला गया । रात करीब एक बजे धुआं उठता देखकर पडोसियों ने फोन से सूचना दी । शटर खोला तो अंदर पूरी दुकान को आग ने अपने आगोश
में ले लिया था ।
पड़ोसी शिवकुमार , मुन्ना , राजेश , कपिल गुप्त , अजय , संजय , रितेश सहित दर्जनों लोगों ने घंटों मेहनत कर आग पर काबू पाया । दुकान मालिक ने बताया कि आग लगने से नगदी सहित करीब दस लाख से अधिक सामान जलकर राख हो गया । पीड़ित ने घटना के बाद लोन लिए हुए संबंधित बैंक , पुलिस व संबंधित लेखपाल को लिखित सूचना दी।घटना स्थल पर लेखपाल बृजेंद्र सक्सेना , चौकी इंचार्ज मुकेश पाण्डेय ने नुकसान का जायजा लिया । लेखपाल ने बताया कि नुकसान का मुआयना कर लिया गया है । जिसकी रिपोर्ट तहसील मुख्यालय सौंपी जाएगी ।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 