गोंडा।कल करेंगे पूर्वमंत्री पंडित सिंह की प्रतिमा का अनावरण पूर्व CM अखिलेश यादव
गोंडा। समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह के प्रथम पुण्य स्मृति पर 7 जनवरी 2022 को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हो रहे हैं।
बुधवार को पूर्वमंत्री के पुत्र सूरज सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के क्रम में पुण्य स्मरण दिवस पर पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह की प्रतिमा का अनावरण एवं अमर स्मृति कोश का विमोचन होना है।
बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष हेलीकॉप्टर से शुक्रवार को दिन में 11:30 बजे मुख्यालय स्थित शहीदे आजम भगत सिंह (टॉमसन) इंटर कॉलेज में आएंगे तथा कार्यक्रम के उपरांत एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद समाजवादी विजय यात्रा रथ गोंडा सदर विधानसभा से निकलकर बस्ती के लिए प्रस्थान करेगी। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो राम गोपाल यादव सहित समाजवादी पार्टी के दर्जनों राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेता प्रतिभाग करेंगे। कहा कि दशकों से प्रत्येक वर्ष देवीपाटन मंडल की जनता मंत्री जी के जन्मदिन पर आशीर्वाद समारोह में आशीर्वाद देने आते थे। इस बार जन्म पर सम्मानित-जन श्रद्धांजलि देने आएंगे।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 