Gonda news: DM ने निर्वाचन कार्यों की तैयारियों के दृष्टिगत रिटर्निंग आफीसरों व सेक्टर आफीसरों के साथ की बैठक
Gonda news: DM ने निर्वाचन कार्यों की तैयारियों के दृष्टिगत रिटर्निंग आफीसरों व सेक्टर आफीसरों के साथ की बैठक
गोंडा ब्यूरो रिपोर्ट।
आसन्न विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जिले में नए मतदाता बनाने व मतदाता सूची में आवश्यकतानुसार संशोधन का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुनरीक्षण कार्य प्रगति पर है। वहीं विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को गति देने के लिए गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर एवं सेक्टर ऑफिसर के साथ जिला पंचायत सभागार में बैठक तैयारियों की समीक्षा की निर्वाचन आयोग के निर्देशों से विधिवत अवगत कराया।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शाही ने कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराना उनकी व भारत निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है। इसके लिए आवश्यक है कि आयोग के निर्देशों के क्रम में पहले से ही व्यवस्था दुरूस्त करा ली जाएं। उन्होने सभी सेक्टर ऑफिसर को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने सेक्टर अन्तर्गत सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर अपने रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से शुक्रवार शाम तक हर हाल में रिपोर्ट भिजवा दें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से सूचना तंत्र को सक्रिय कर हर प्रकार की सूचनाएं जैसे अवैध शराब के निष्कर्षण कार्य में लिप्त व्यक्तियों, संभावित उपद्रवियों, अपराधियों आदि की सूचनाएं संकलित कर प्रशासन को सूचित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का सत्यापन पूर्व के इतिहास व पुलिस के सहयोग से करा लिया जाय। साथ ही साथ निष्पक्ष निर्वाचन में खलल डालने वालों को चिन्हांकित कर सूची बना ली जाए ताकि उनके विरूद्ध समय रहते कार्यवाही की जा सके।
मीटिंग में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बतौर रिटर्निंग ऑफिसर एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रदत्त शक्तियों के बारे में विस्तार से बताते हुए निष्पक्ष व निर्भीक निर्वाचन सम्पन्न कराने की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मतदेय स्थलों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं जैसे विद्युत कनेक्शन, पेयजल, रैम्प, फर्नीचर, आवागमन मार्ग आदि अन्य आवश्यक चीजें प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करा ली जाएं।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम सुरेश सोनी, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, सभी एसडीएम/रिटर्निंग आफिसर, एआरओ, एईआरओ तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 