Gonda news,DM- ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से बचाव को लेकर सभी ग्राम प्रधानों को लिखा पत्र, शत प्रतिशत वैक्सिनेशन कराने की अपील
डीएम ने कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाव को लेकर सभी ग्राम प्रधानों को लिखा पत्र, शत प्रतिशत वैक्सिनेशन कराने की अपील
गोंडा ब्यूरो रिपोर्ट।
डीएम मार्कंडेय शाही ने कोरोना की संभावित थर्ड वेब के (ओमिक्रोन वेरिएंट) से बचाव हेतु जनपद के सभी ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है।
अपने पत्र में जिलाधिकारी ने लिखा है कि प्रिय प्रधान जी, माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश, सरकार, के मार्गदर्शन में 18 वर्ष से अधिक आयु के समस्त जनमानस का कोविड महामारी से बचाव हेतु कोविड टीकाकरण किया जा रहा है । परंतु अभीष्ट लक्ष्य की प्राप्ति हेतु वर्तमान रणनीति के साथ अतिरिक्त प्रयास किये जाने की नितांत आवश्यकता है । जैसा कि आपको विदित होगा कि विगत दो वर्षों में जाड़े के मध्य कोविड की लहर ” एक ” एवम लहर ” दो ” की शुरआत हो चुकी है और अब तीसरी लहर ( ओमिक्रोन वैरिएंट ) भी आने की प्रबल संभावना है । उक्त क्रम में पहले की तुलना में अब हमारे पास संपूर्ण कोविड टीकाकरण एक उत्कृष्ट उपाय है एवं यह कोविड टीकाकरण समस्त सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पूर्ण निशुल्क है। अतः आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप व्यक्तिगत रुचि लेते हुए अपने ग्राम के समस्त पात्र ग्रामवासियों (18 वर्ष से अधिक) को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कोविड वैक्सीन से टीकाकृत कराकर कोविड टीकाकरण में अपने ग्राम को शत प्रतिशत संतृप्त कर (दोनों डोज से) इस कोविड की महामारी से सुरक्षित कर अपना अतुलनीय योगदान प्रस्तुत करें ।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 