Gonda news सिरफिरे आशिक ने उतारा एक ही परिवार के 3 लोगों को मौत के घाट, प्रेमिका की हालत गंभीर
गोंडा उत्तर प्रदेश।
गोंडा जिले में एक घर में ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया। असलहों से लैस बदमाशों ने सरेशाम बीच शहर घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस फायरिंग में चार लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया। जिसमें तीन की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।प्रेम प्रसंग में घर में घुसकर युवक और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जिसमें पति देवी प्रसाद, पत्नी पार्वती देवी और दो बेटियों उपासना व सिम्पा को गोली लगी। अस्पताल ले जाते समय पति-पत्नी और एक बेटी उपासना की मौत हो गई, जबकि सिम्पा अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। देवीपाटन मंडल के आईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया गया कि प्रथम दृष्टया पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का नजर आ रहा है। जिसमें एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में गोली चलाई है और चार लोगों को गोली लगी है।मृत दंपती की बहू ने पुलिसिया कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। बहू लक्ष्मी ने कहा कि हमारे ननद सिम्पा दीदी का बहुत पहले से मैटर चल रहा था और एक लड़का धमकी दे रहा था कि हमसे शादी कर लो और हमारी ननद कह रही थी कि हम नहीं करेंगे। बहू लक्ष्मी ने बताया कि ससुर ने मेरे ननद की अलग शादी लगा दी, लेकिन उसको जानकारी हुई और वह आया सबको मार कर चला गया। जिसमें उसने सास-ससुर और दोनों ननंद को मारा है। बहू ने यह भी बताया कि हत्यारा चाकू और बंदूक लिए था और आते ही उसने ताला अंदर से बंद किया और सबको मारने लगा।ट्रिपल मर्डर से सारे नगर में सन्नाटा पसरा हुआ है। देवीपाटन मंडल के आईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि गोली चलने की सूचना मिली थी। जहां तत्काल पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की तो पता चला कि चार घायल हैंय़ जिनको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जिसमें 3 की मृत्यु हो गई है और एक घायल है।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 